हरियाणा जेल में बंद बदमामश को प्रोडक्शन वारंट पर जोधपुर लाई पुलिस
पंजाब के बदमाशों के लिए जोधपुर में की थी रेकी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हरियाणा जेल में बंद बदमाश को प्रोडक्शन वारंट पर जोधपुर लाई पुलिस। जोधपुर कमिश्नर की एयरपोर्ट थाना पुलिस और एजीटीएफ द्वारा होटल बीते दिनों एक होटल से पकड़े गए पंजाब के दो हार्डकोर बदमाशों के मामले में पुलिस लगातार शिकंजा कसती जा रही है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के एक और शातिर बदमाश को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक,आरोपी साजिश में रेकी करने वालों की भूमिका में शामिल था।
श्रद्धा और उल्लास के साथ की नवमी व कुमारी पूजा
सहायक पुलिस आयुक्त संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी ग्राम गुम्मड़, पुलिस थाना गन्नौर, जिला सोनीपत हरियाणा निवासी साहिल उर्फ कालू पुत्र को लाया गया है। आरोपी पहले से ही हरियाणा की जेल में बंद था, जिसे जोधपुर पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर जोधपुर लाई।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जोधपुर में पकड़े गए पंजाब के बदमाशों जसकरणसिंह और राजिन्दर के लिए स्थानीय स्तर पर ठिकानों की रेकी करने का जिम्मा साहिल के पास ही था। पुलिस अब आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गैंग के निशाने पर जोधपुर में कौन-कौन था और इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
