सेना से भगोड़ा आरोपी दो दिन के रिमांड पर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सेना से भगोड़ा आरोपी दो दिन के रिमांड पर। रातानाडा थाना पुलिस ने सेना की वर्दी पहनकर खुद को आर्मी इंटेलिजेंस ऑफिसर बताने वाले आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

आरोपी के खिलाफ कच्छ-भुज (गुजरात), साइबर क्राइम थाना एसएएस नगर (पंजाब) और सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में ठगी के आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी सेना का भगोड़ा घोषित हो रखा है। आरोपी की ओर से इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खातों पर देश के अलग-अलग राज्यों से लाखों रुपए की हेराफेरी की 7 साइबर शिकायतें दर्ज मिली हैं।

इसके अलावा उसके पास मिले मोबाइल नंबरों के खिलाफ भी 8 ऑनलाइन साइबर कंप्लेंट पहले से दर्ज हैं। एडीसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सागर गुलरिया पुत्र सुरेश कुमार जालंधर का रहने वाला है। आरोपी खुद को आर्मी अफसर बताकर जवानों को लोन दिलवाने के नाम पर करोड़ों रुपए की चपत लगा चुका है। इसके अलावा उसने कई महिलाओं के साथ भी ठगी की है।

खेत पर जुताई करने पहुंचे कृषक पर जानलेवा हमला

आरोपी ने खुद को एमआई कैप्टन बताकर किन-किन राज्यों में, कितने सैन्यकर्मियों और आम नागरिकों को ठगा है।

इसके अलावा आरोपी ने सेना का फर्जी आईकार्ड, दस्तावेज,वर्दी कहां से तैयार करवाए और क्या इस फर्जीवाड़े में कोई अन्य सहयोगी भी शामिल है। इन सभी एंगल से जांच की जा रही है। बता दें कि एक दिन पहले आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था। उसके पास से सेना की वर्दी भी मिली। आरोपी क्लेरिकल जॉब में लगा था, जहां से वो सेना का भगोड़ा घोषित हो रखा था।