Doordrishti News Logo

मोबाइल हैकर ने तीन खाते से उड़ाए 5.95 लाख

मोबाइल पर मिले मैसेज के बाद फोन हैक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मोबाइल हैकर ने तीन खाते से उड़ाए 5.95 लाख। शहर के सरदारपुरा स्थित हाकिमबाग एरिया में रहने वाले एक शख्स का मोबाइल किसी शातिर ने हैक कर दिया। उसके बैंक खाते से 5 लाख 95 हजार रूपयों की निकासी कर ली गई। पीडि़त ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दी। जिस पर एसओजी की तरफ से जारी जीरो नंबर एफआईआर पर अब सरदारपुरा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

सेना से भगोड़ा आरोपी दो दिन के रिमांड पर

मामले में अग्रिम जांच की जा रही है। घटना 21 अगस्त को होना बताया जाता है। रकम तीन बार में ट्रांजेक्शन की गई।
सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर ओलंपिक के पीछे हाकिमबाग निवासी साहिल बैग पुत्र इस्माइल बैग की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके मोबाइल पर 21 अगस्त को कोई मैसेज आया था, जिसके बाद उसका फोन हैक हो गया। तब किसी शातिर ने उसके तीन बैंक खातों से 5 लाख 95 हजार रुपयों की निकासी कर डाली।पता लगने पर उसने साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी।

पुलिस ने बताया कि एसओजी की तरफ से जीरो नंबर एफआई आर थाने पर भेजी गई जिस पर अब धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच एएस आई हनुमान राम की तरफ से की जा रही है।