Doordrishti News Logo

1.383 किलो अफीम का दूध बरामद आरोपी गिरफ्तार

तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),1.383 किलो अफीम का दूध बरामद आरोपी गिरफ्तार। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भोपालगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक के कब्जे से 1.383 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जिले में मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण रामेश्वर लाल के सुपरविजन तथा वृताधिकारी भोपालगढ़ गुलाबराम के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी राजूराम बामनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की।

मोबाइल हैकर ने तीन खाते से उड़ाए 5.95 लाख

नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी में मोटर साइकिल सवार बिराणी निवासी दिनेश पुत्र भीखाराम विश्नोई के कब्जे से 1.383 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद हुआ। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त कर ली।