बारावफात जुलूस को लेकर पुलिस ने किया रूट मार्च
पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बारावफात जुलूस को लेकर पुलिस ने किया रूट मार्च। बारावफात के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए शहर में रूट मार्च किया। पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने राजकीय उम्मेद स्टेडियम से लेकर जालोरी गेट स्थित बड़ी ईदगाह तक रूट मार्च कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
रूट मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था,यातायात प्रबंधन और संवेदनशील क्षेत्रों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।
जोधपुर में 30 अगस्त तक बारिश की संभावना नहीं
पुलिस प्रशासन की ओर से जुलूस के दौरान आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस कमिश्रर ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
रूट मार्च में डीसीपी पूर्व मनीष चौधरी,डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी,थानाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद थे।
