वंदे भारत ट्रेनों से जोधपुर मंडल की बढ़ी कमाई

  • तीन वर्षों में मिलेगा 2.62 करोड़ का गैर- किराया राजस्व
  • विज्ञापन अधिकारों की ई-नीलामी से प्रतिवर्ष 87.25 लाख की अतिरिक्त आय
  • उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वंदे भारत ट्रेनों से जोधपुर मंडल की बढ़ी कमाई। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने गैर- किराया राजस्व (Non-Fare Revenue-NFR) बढ़ाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

सेन्ट पैट्रिक स्कूल की छात्रा दर्शनी ने जीता स्वर्ण पदक

मंडल की दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में विभिन्न विज्ञापन अधिकारों की पारदर्शी ई-नीलामी के माध्यम से सफलता पूर्वक निविदा प्रदान की गई है। इन विज्ञापन अनुबंधों से जोधपुर मंडल को प्रतिवर्ष 87.25 लाख तथा तीन वर्षों में कुल 2.62 करोड़ का अतिरिक्त गैर-किराया राजस्व प्राप्त होगा।

उत्तराखंड में भूकंप

महाप्रबंधक,अपर महाप्रबंधक, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के मार्गदर्शन एवं मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के के सहयोग से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। यह पहल रेलवे की उपलब्ध परिसंपत्तियों के प्रभावी एवं व्यावसायिक उपयोग के साथ-साथ वैकल्पिक राजस्व स्रोतों को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मोबाइल दुकानदार को चाकू मारा आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर-साबरमती-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12461/ 62) में फूड ट्रे एवं सीटों के हेडरेस्ट पर इंटीरियर विनाइल रैपिंग के विज्ञापन अधिकार 24 जुलाई 2026 को तीन वर्षों के लिए 23 लाख प्रतिवर्ष के लाइसेंस शुल्क पर प्रदान किए गए हैं।

अचानक भरभराकर गिरा मंदिर का हिस्सा,मलबे में दबी स्कॉर्पियो

इसी प्रकार जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 26481/82) में एलईडी टीवी विज्ञापन अधिकार 29 जुलाई 2026 को तीन वर्षों के लिए 47.59 लाख प्रतिवर्ष के लाइसेंस शुल्क पर प्रदान किए गए।

मौसम बदला एक सप्ताह बाद हुई बारिश

इसके अतिरिक्त इसी ट्रेन में प्रवेश एवं निकास द्वारों के कांच पर एकतरफा विज्ञापन स्ट्रिप्स लगाने के अधिकार 30 जुलाई 2026 को तीन वर्षों के लिए 16.66 लाख प्रतिवर्ष के लाइसेंस शुल्क पर आवंटित किए गए हैं।

संत रविदास की 650वीं जयंती कलश वंदन रथ यात्रा संपन्न

इस प्रकार इन तीनों विज्ञापन अनुबंधों से मंडल को 87.25 लाख प्रतिवर्ष की आय होगी। तीन वर्षों की अवधि में यह राशि बढ़कर 2.62 करोड़ हो जाएगी। यह उपलब्धि जोधपुर मंडल द्वारा गैर-किराया राजस्व के नए अवसर विकसित करने और उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है।

26.700 डोडा पोस्त पदार्थ बरामद आरोपी गिरफ्तार

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय रेलवे में गैर-किराया राजस्व के नए स्रोत विकसित करना समय की आवश्यकता है। जोधपुर मंडल उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए पारदर्शी ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से राजस्व सृजन के नए अवसर तलाश रहा है।

26.700 डोडा पोस्त पदार्थ बरामद आरोपी गिरफ्तार

इससे प्राप्त अतिरिक्त राजस्व का उपयोग यात्री सुविधाओं के विकास एवं रेलवे अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडल भविष्य में भी नवाचार एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण के साथ गैर-किराया राजस्व बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास करता रहेगा।