मोबाइल दुकानदार को चाकू मारा आरोपी गिरफ्तार
विरोध में दुकानदारों ने बंद रखा मार्केट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मोबाइल दुकानदार को चाकू मारा आरोपी गिरफ्तार। बोरानाडा थाना क्षेत्र में एक मोबाइल दुकान संचालक पर चाकू से हमला कर दिया गया। इसके विरोध में मार्केट के दुकानदारों ने रविवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो नाबालिग को डिटेन किया है।
अनियंत्रित होकर पिक अप पलटी 14 लोग घायल
बोरानाडा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को पाल रीको पर आपसी कहासुनी होने के बाद विवाद बढऩे पर यह घटना हुई थी। घटना से जुड़ा सीसीटीवी भी सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने दुकान संचालक गोविंद गहलोत पर चाकू से हमला कर दिया था।
घटना में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिन्हें इलाज के लिए एमडीएम अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। घटना के बाद दुकानदारों ने रविवार को दुकानें बंद रखीं। दुकानदारों ने पुलिस से मामले में जांच की मांग की है।
