संत रविदास की 650वीं जयंती कलश वंदन रथ यात्रा संपन्न
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संत रविदास की 650वीं जयंती कलश वंदन रथ यात्रा संपन्न। संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा जोधपुर शहर जिला द्वारा आयोजित *’समता समरसता संकल्प अभियान’के तहत कलश वंदन रथ यात्रा का भव्य समापन भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में हुआ। समापन समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे।
मोबाइल दुकानदार को चाकू मारा आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जिस दलित समाज ने अपने कंधों पर बिठाकर कांग्रेस को 55- 60 वर्षों तक सत्ता की कुर्सी पर बिठाया,उसी समाज को कांग्रेस ने हमेशा छला।
कांग्रेस नेताओं ने झूठे वादे कर,समाज में भय फैलाकर और जाति-पांति के नाम पर बांटकर केवल सत्ता का सुख भोगा और ‘मलाई’ खाई, जबकि दलित और गरीब बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित रहे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति के तहत कहा जाता था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है। जबकि 2014 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार दलित,पीड़ित, शोषित,गरीब और वंचित वर्ग का है। यही कांग्रेस और भाजपा की सोच का मूल अंतर है।
शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक दलित और सर्वहारा समाज को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। 2014 में अफवाह फैलाई गई कि मोदी सरकार में अल्पसंख्यकों को देश छोड़ना पड़ेगा। 2024 में कहा गया कि भाजपा संविधान और आरक्षण समाप्त कर देगी। उन्होंने इसे बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर के विचारों और अंत्योदय के खिलाफ भ्रामक प्रचार बताया।
मोदी सरकार में बदली तस्वीर
उन्होंने कहा कि 2014 तक देश की 62% आबादी के पास शौचालय नहीं था। माताओं-बहनों को गरिमा से समझौता करना पड़ता था। मोदी सरकार ने करोड़ों गरीबों-दलितों के जनधन खाते खुलवाकर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई। पक्के मकान, बिजली,उज्ज्वला गैस, हर घर जल जैसी योजनाएं गरीबों तक सीधे पहुंचीं। बाबा साहब के स्थलों को पंचतीर्थ और सागर-वाराणसी में संत रविदास के स्मारक विकसित किए गए।
उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने 650 वर्ष पहले ‘बेगमपुरा’ की कल्पना की थी,जहां कोई ऊंच-नीच न हो। मोदी सरकार उसी विचार को जन कल्याणकारी योजनाओं से साकार कर रही है। देश के विकास का रास्ता किसी अमीर के महल से नहीं,बल्कि दलित, शोषित और गरीब के घर से होकर गुजरता है।
दो बड़ी घोषणाएं
शेखावत ने क्षेत्र के लिए दो घोषणाएं कीं जिसमें
क्षेत्र में नाला कवर करने और संत रविदास की मूर्ति स्थापित करने की मांग जल्द पूरी की जाएगी। क्षेत्रीय अस्पताल का नाम ‘संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास के नाम पर रखा जाएगा। मूर्ति अनावरण के साथ ही अस्पताल का विधिवत उद्घाटन भी होगा।
समरसता का संकल्प
प्रो.महेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समरसता और समानता का संदेश देता है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि केंद्र की योजनाओं से दलित, वंचित और गरीब वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।कार्यक्रम में संत रविदास के समरसता,समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में राजेंद्र गहलोत,प्रो.महेंद्र सिंह राठौड़, जगत नारायण जोशी,नरेंद्र सिंह कछवाहा,भोपाल सिंह बड़ला,आनंद सिंह, अलका थामत,प्रतिपाल सिंह वालेचा,ओमप्रकाश दहिया,गौरव जैन,पवन आसोपा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी,जन प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
