एमएमयू की बैठक में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा व निर्माण कार्यों पर चर्चा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमएमयू की बैठक में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा व निर्माण कार्यों पर चर्चा।
मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रबंध मंडल की आठवीं बैठक सोमवार मध्यान्ह 1 बजे डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के सभागार में कुलगुरु डॉ.एमके आसेरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी भी उपस्थित थे।

वंदे भारत ट्रेनों से जोधपुर मंडल की बढ़ी कमाई

बैठक में उपस्थित सदस्य
एम्स जोधपुर के निदेशक डॉ.जीडी पुरी,जोधपुर शहर कोषाधिकारी अंबिका राणावत तथा डॉ. अरविन्द माथुर ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। डॉ. बीएस जोधा, डॉ.राकेश कर्नावट,डॉ.विकास देव, डॉ.महेश भाटी,डॉ.अरविन्द चौहान,डॉ.आरसी अग्रवाल, प्रति-कुलगुरु डॉ.योगी राज जोशी,वित्तीय सलाहकार सिद्धार्थ चारण (RAcS),परीक्षा नियंत्रक डॉ.जयराम रावतानी,कुलसचिव एवं सदस्य सचिव अयूब खान (RAS) ने बैठक में भाग लिया।

प्रमुख निर्णय
बैठक में हाल ही में आयोजित MMUET (UG)-2026 तथा आगामी प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

विधायक देवेन्द्र जोशी का सुझाव
विधायक जोशी ने पूर्णतः ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि तकनीक के माध्यम से परीक्षा प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए।

उन्होंने विश्वविद्यालय के समस्त कार्य नियमानुसार एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का सुझाव दिया, ताकि भविष्य में कार्योत्तर स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किए जाने वाले प्रकरणों की संख्या न्यूनतम रहे। उन्होंने बैठकों की सूचना एवं कार्यसूची पर्याप्त समय पूर्व सदस्यों को उपलब्ध कराने पर बल दिया,जिससे सदस्य विषयों का समुचित अध्ययन कर पूर्ण तैयारी के साथ बैठक में भाग ले सकें।

विधायक ने विश्वविद्यालय के द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों हेतु राज्य सरकार से आवश्यक बजट पास करवाने के लिए सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। अंत में कुलसचिव एवं सदस्य सचिव अयूब खान ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।