Doordrishti News Logo

26.700 डोडा पोस्त पदार्थ बरामद आरोपी गिरफ्तार

  • घर में चल रहा था डोडा-पोस्त का अवैध कारोबार
  • पैकिंग सामग्री भी मिली

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),26.700 डोडा पोस्त पदार्थ बरामद आरोपी गिरफ्तार। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंडोर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

लेडी डॉन सुमता बिश्नोई पुलिस रिमांड पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं

पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश देकर 26 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया। मौके से डोडा-पोस्त पीसने की मिक्सी,इलेक्ट्रॉनिक कांटा और पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली छोटी प्लास्टिक थैलियां भी मिली हैं।

थानाधिकारी सुरेश सारण के अनुसार अवैध डोडा- पोस्त के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि पहाडग़ंज द्वितीय क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने घर से अवैध डोडा-पोस्त का कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लालसागर रोड,पहाड ग़ंज द्वितीय निवासी जयराम उर्फ कालू के घर पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान घर के अगले कमरे में दो कट्टों में अवैध डोडा-पोस्त मिला। पुलिस ने मौके से कुल 26 किलो 700 ग्राम डोडा-पोस्त जब्त किया। इसके साथ ही मादक पदार्थ को पीसने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मिक्सी, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और पैकिंग के लिए प्लास्टिक थैलियां भी बरामद की गईं।

पुलिस ने अवैध डोडा-पोस्त अपने कब्जे में रखने और क्रय-विक्रय करने के आरोप में जयराम उर्फ कालू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में संभावित सहआरोपियों और मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जयराम उर्फ कालू को वर्ष 2024 में चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।