उत्तराखंड में भूकंप

  • दो स्थान पर महसूस हुए के झटके
  • लोगों में दहशत
  • जान-माल का नुकसान नहीं
  • उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता के झटके

देहरादून/उत्तरकाशी, (दूरदृष्टीन्यूज),उत्तराखंड में भूकंप। उत्तराखंड में रविवार रात भूकंप आया। यह भूकंप उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों में महसूस किए गए,जिससे लोग दहशत में आ गए।

भाजपा की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

उत्तरकाशी में 4.2 की तीव्रता

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी में मध्य रात्रि 1:21 बजे भूकंप का तेज झटका आया। इसकी तीव्रता 4.2 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र बड़कोट तहसील के पास राजगढ़ी क्षेत्र में था। इसकी गहराई लगभग10 किलोमीटर थी।

अचानक आए इस भूकंप से धरती हिलने लगी, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए और अपने जानकारों, रिश्तेदारों से फोन पर कुशलक्षेम पूछ कर हाल जाना। कहीं से भी कोई हानि की सूचना नहीं है।

टिहरी में 2.0 का हल्का झटका

टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर और घनसाली क्षेत्र में सोमवार तड़के 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप महसूस किया गया। इसकी गहराई 5 किलोमीटर बताई गई है।

नुकसान की कोई खबर नहीं,प्रशासन अलर्ट

भूकंप वाले दोनों ही क्षेत्रों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने स्थिति पर नजर रखी है। प्रशासन ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि भूगर्भीय दृष्टि से उत्तरकाशी संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। जिले के कई हिस्से भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील जोन में आते हैं,इसलिए यहां समय-समय पर हल्के झटके महसूस होते रहते हैं। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति सामान्य है, लेकिन आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं।