Doordrishti News Logo

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में 2 दिन में 2 बड़ी वारदात,लाखों का माल पार

-सूने मकानों में चोरियों का सिलसिला जारी

जोधपुर(दूरदृष्टिन्यूज),चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में 2 दिन में 2 बड़ी वारदात,लाखों का माल पार। जोधपुर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। सूने मकानों को निशाना बनाकर दिनदहाड़े सैंधमारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

महिला को शादी का झांसा देकर देहशोषण

रूपनगर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी:-
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रूपनगर-2,पाल रोड निवासी मुकेश पुत्र रामचन्द्र प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुकेश ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति उनके सूने मकान में घुसकर घरेलू कीमती सामान चुराकर ले गए।
यह वारदात रूपनगर द्वितीय,साईं बाबा मंदिर के पीछे स्थित उनके मकान में हुई।

पीड़ित के अनुसार चोर पैदल आए थे और मुख्य दरवाजा कूदकर घर में प्रवेश किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वे बेहिचक पैदल ही कैश और ज्वेलरी लेकर निकल गए।

ताले तोड़कर घर में घुसे बदमाश लाखों का सामान लेकर फरार

2 दिन में 2 बड़ी चोरी, एक ही गैंग पर संदेह:-
पुलिस सूत्रों के अनुसार संदेह है कि एक ही चोर गैंग ने चौपासनी थाना क्षेत्र में 2 दिनों में दो बड़ी चोरियों को अंजाम दिया है।

-कल शाम: चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 11 सेक्टर में एक घर में चोरी
-आज शाम: रूपनगर द्वितीय में लाखों की चोरी
इससे पहले कल प्रेक्षा अस्पताल के पास क्रांति नगर में भी बड़ी चोरी की वारदात हो चुकी है।

दस साल से फरार दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार

पुलिस जांच में जुटी:-
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों में चोरियों को लेकर रोष है और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है।