Doordrishti News Logo

दस साल से फरार दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार

-तकनीकी विश्लेषण से पुलिस ने दबोचा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दस साल से फरार दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार। बासनी थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी पिछले करीब 10 वर्षों से न्यायालय के वारंटों पर फरार चल रहे थे।

कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस आयुक्त जोधपुर अंशुमान भौमिया एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रवीण कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम दीपक कुमार मीणा के सुपरविजन में बासनी थाना प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक

पुलिस ने सूचना संकलन और तकनीकी डाटा विश्लेषण के आधार पर आरोपियों के नए ठिकानों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपियों में चैनाराम (52) पुत्र खेताराम जाट निवासी गांव बुड़किया, थाना भोजासरगढ़ (जोधपुर ग्रामीण) तथा भवानी सिंह तंवर (40) पुत्र हरिसिंह तंवर निवासी 121/2,केके.कॉलोनी, पीएस कुड़ी भगतासनी, जोधपुर शामिल हैं। दोनों अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय से फरार चल रहे थे।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र कुमार के साथ हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार, राजाराम,रूपेश कुमार तथा कांस्टेबल दिनेश नायल और रामदीन की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026