Sindhi Mass Janeu Ceremony on August 15

सीवरेज प्रणाली का सही उपयोग एवं रख-रखाव पर संवाद

रूडिप जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सीवरेज प्रणाली का सही उपयोग एवं रख-रखाव पर संवाद। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना रूडिप द्वारा जोधपुर शहर में आमजन की सुविधा हेतु सीवरेज प्रणाली कार्य करवाने के साथ-साथ जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में 2 दिन में 2 बड़ी वारदात,लाखों का माल पार

रूडिप जोधपुर अधीक्षण अभियंता केपी व्यास के निर्देशन में सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा न्यू चांदपोल रोड,बकरा मंडी में सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिलाओं एवं कॉलोनी वासियों को सीवरेज प्रणाली और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

बैठक के मुख्य बिंदु
रूडिप कैप टीम मैम्बर धीरेन्द्र वैष्णव ने महिलाओं को सीवरेज प्रणाली के लाभ एवं सही उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह एक साझा जिम्मेदारी है। घरेलू सीवरेज कनेक्शन से जुड़े स्नानघर व रसोईघर में जाली अवश्य लगाएं, सीवर लाइन में किसी भी प्रकार का ठोस अपशिष्ट प्रवाहित न करें तथा सीवर सिस्टम के उपयोग में सावधानी बरतें।

लक्ष्मी सैनी ने विकास कार्यों में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा करते हुए स्वच्छता के महत्व को समझाया। उन्होंने घरों के आस-पास स्वच्छता रखने एवं ठोस कचरे का निस्तारण सही तरीके से करने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम में संवेदक फर्म की सोशल आउटरिच टीम से मुन्नाल एवं कमलेश ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य सीवरेज प्रणाली को दीर्घकाल तक सुचारू रूप से चलाने हेतु आमजन को जागरूक कर जन सहयोग प्राप्त करना है।