Miscreants broke into the house and fled with goods worth lakhs.

ताले तोड़कर घर में घुसे बदमाश लाखों का सामान लेकर फरार

-दिनदहाड़े चोरी

-सीसीटीवी में नजर आए दो संदिग्ध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ताले तोड़कर घर में घुसे बदमाश लाखों का सामान लेकर फरार। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मकान मालिक आया तो घर के ताले टूटे पड़े थे और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर के अंदर रखा कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

घटना पाल रोड रूपनगर सेकंड की है। मामले में पीडि़त मकान मालिक मुकेश प्रजापत ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। घटना का मौके से सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें 2 बदमाश सामान लेकर जाते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीसीटीवी में नजर आए बदमाशों को उन्होंने पहले भी उस एरिया में रेकी करते देखा है।

गांव से जोधपुर आए बालक नकली नोटों के साथ पकड़े गए

बदमाशों ने आसपास के एरिया की रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर में रखा लाखों का कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो गए।फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

बावड़ी में किराणे की दुकान में चोरी:-
बावड़ी कस्बे में बुधवार रात किराना दुकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की छत पर बने दरवाजे को तोडक़र अंदर घुसे।चोरों ने गुटखा, बीड़ी,सिगरेट सहित किराना का अन्य सामान चुराया। दुकान संचालक मुकेश ने बताया कि चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत 50 हजार रुपए से अधिक हो सकती है।

गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद

दुकान संचालक मुकेश को सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। बावड़ी चौकी से एएसआई मनोहरसिंह और कांस्टेबल हरिराम मौके पर पहुंचे और बारीकी से मुआयना किया। पुलिस को दुकान की छत से दरवाजा तोडऩे में इस्तेमाल किया गया एक लोहे का सरिया भी बरामद हुआ।

You missed