रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर ने मनाया CRPF का 88वां स्थापना दिवस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर ने मनाया CRPF का 88वां स्थापना दिवस।रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर द्वारा आज केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का 88वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। बीएके चौरसिया, पुलिस उप महानिरीक्षक,डॉ. संगीता मेरी राजा,मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित आरटीसी के सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने शहीदों को नमन किया। इसके पश्चात क्वार्टर गार्ड में सलामी दी गई।
विश्व आयुर्वेद परिषद राजस्थान कार्यसमिति बैठक संपन्न
सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीएके चौरसिया ने CRPF के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई 1939 को CRPF की स्थापना मध्य प्रदेश के नीमच में हुई थी,तब इसका नाम क्राउन रिप्रेजेन्टेटिव पुलिस (CRP) था। स्वतंत्रता के बाद वर्ष 1949 में इसे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के रूप में परिवर्तित किया गया।
आज विश्व के सबसे बड़े अर्द्ध सैनिक बल CRPF ने देश की सेवा में 87 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। लगभग सवा तीन लाख से अधिक जवानों वाला यह बल देश की आंतरिक सुरक्षा का सबसे बड़ा प्रहरी है।
कारगिल के अमर वीरों को रेलवे की श्रद्धांजलि
सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण:-
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक ने संस्थान में पदस्थ 05 अधिकारियों/कार्मिकों को बटालियन/संस्थान में पदस्थापना अवधि के दौरान उल्लेखनीय कार्य हेतु महानिदेशक डिस्क एवं महानिदेशक प्रशस्ति प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया।
उपमहानिरीक्षक/प्राचार्य द्वारा संस्थान में पौधारोपण अभियान भी चलाया गया,जिसमें 3000 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के अंत में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,जिसमें जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
