A traditional dress fashion show for women aged 50+ will be held in Jodhpur for the first time.

जोधपुर में पहली बार होगा 50+ महिलाओं का ट्रेडिशनल ड्रेस फैशन शो

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में पहली बार होगा 50+ महिलाओं का ट्रेडिशनल ड्रेस फैशन शो । शहर में पहली बार ‘मिसेज/मिस सीनियर सिटीजन कॉन्टेस्ट’ का आयोजन होने जा रहा है।
इस में सभी प्रतिभागियों को ‘सुपर एक्सीलेंसी अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार मोटिवेशनल सोसायटी ऑफ़ राजस्थान द्वारा शहर की वरिष्ठ महिलाओं के लिए पारम्परिक परिधानों का फैशन शो एवं मिसेज/मिस सीनियर सिटीजन कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।

संगठित गिरोह के ठिकानों पर रेड,चार बदमाश पकड़े

कार्यक्रम संयोजक डॉ. अजय त्रिवेदी एवं सह-संयोजक विकास शर्मा ने बताया कि यह आयोजन सावन की छोटी तीज पर शुक्रवार 15 अगस्त को सांय 4 बजे होटल रेडिसन, रेजीडेन्सी रोड के प्रांगण में आयोजित होगा। इसमें शहर की सेवानिवृत्त, कामकाजी एवं हाउस वाइफ सहित वरिष्ठ महिलाएं भाग लेंगी।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:-
आयु सीमा: भाग लेने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु 50 वर्ष रखी गई है।

उद्देश्य: वरिष्ठ महिलाओं का मोटिवेशन एवं बढ़ती उम्र के कारण जीवन में आने वाली नीरसता को दूर करना।

थीम : फैशन शो में केवल भारतीय एवं मारवाड़ी पारम्परिक परिधान ही पहनने की प्रतिबद्धता होगी।

सम्मान: ज्यूरी द्वारा मिसेज/मिस सीनियर सिटीजन एवं चार रनर-अप की घोषणा की जाएगी।

फैशन-शो में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को ‘सुपर एक्सीलेंसी अवार्ड’* से नवाजा जाएगा।

मनोरंजन: कार्यक्रम में सौम्य नाच-गाने,म्यूजिक और मस्ती के साथ सावन का माहौल रहेगा।

डॉ.त्रिवेदी ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से वरिष्ठ महिलाओं को मंच देकर उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना और समाज में उन्हें सम्मानित करना ही हमारा लक्ष्य है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ महिलाओं से सहभागिता की अपेक्षा है।

हत्या प्रयास व एनडीपीएस एक्ट में फरार इनामी गिरफ्तार