World Ayurveda Council Rajasthan Executive Committee Meeting Concludes

विश्व आयुर्वेद परिषद राजस्थान कार्यसमिति बैठक संपन्न

-अभ्यास वर्ग शिविर का भी आयोजन

जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विश्व आयुर्वेद परिषद राजस्थान कार्यसमिति बैठक संपन्न। विश्व आयुर्वेद परिषद राजस्थान प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक एवं कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग शिविर रविवार को आयोजित हुआ।

उद्घाटन सत्र:-
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
मुख्य अतिथि बोर्ड ऑफ इंडियन मेडिसिन के रजिस्ट्रार डॉ.सीताराम शर्मा,अध्यक्षता विश्व आयुर्वेद परिषद के राष्ट्रीय सचिव डॉ.किशोरीलाल शर्मा,विशिष्ट अतिथि रतन भार्गव,राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय जयपुर के प्राचार्य डॉ. जगदीश बैरवा,प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार शर्मा,प्रदेश महासचिव डॉ. पवन सिंह शेखावत थे।

राज्य स्तरीय सब जूनियर सेपक टकरा प्रतियोगिता सम्पन्न

डॉ.सीताराम शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद के प्रचार- प्रसार और चिकित्सकों के कौशल विकास में परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका है। डॉ.किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता,कार्यक्रम, कार्यकारणी,संस्कार और विचार ही संगठन को लक्ष्य तक ले जाने में महत्वपूर्ण हैं।

अभ्यास वर्ग के सत्र:-
प्रथम सत्र:- प्रदेशाध्यक्ष डॉ.राकेश शर्मा ने गत वर्ष के कार्यों की जानकारी दी। राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता एवं आयुर्वेद दिवस के पोस्टर का विमोचन हुआ।

द्वितीय सत्र:-डॉ.किशोरी लाल शर्मा ने परिषद के 4 प्रमुख उत्सव,प्रकोष्ठ अनुसार कार्यक्रम,प्रचार- प्रसार व सदस्यता अभियान पर मार्गदर्शन दिया।

तृतीय सत्र:-आरएसएस के धर्म गुरु राजेंद्र त्रिवेदी ने कार्यकर्ता के गुण, कर्तव्य और विकास पर पाथेय दिया।

चतुर्थ सत्र:-वार्षिक पंचांग और प्रकोष्ठ अनुसार आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श कर अंतिम रूप दिया गया।

पंचम सत्र:-मुक्त चिंतन एवं समस्या समाधान सत्र में कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए गए।

सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

समापन सत्र:-मुख्य अतिथि आयुर्वेद विभाग के विशेषाधिकारी डॉ.श्रीराम तिवाड़ी अध्यक्षता-अतिरिक्त निदेशक,आयुर्वेद विभाग अजमेर डॉ.रमेश चंद मीना। राष्ट्रीय सह प्रभारी डॉ.बाबूलाल बराला,प्रदेश प्रभारी डॉ.जगदीश राजावत,शिक्षक प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ.सुरेंद्र गौतम, विद्यार्थी प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो.कमलेश शर्मा उपस्थित थे।

डॉ.श्रीराम तिवाड़ी ने कहा वर्तमान समय आयुर्वेद का स्वर्णिम युग है,राज्य व केंद्र सरकार आयुर्वेद विकास के लिए पूर्ण सहयोगी हैं।डॉ.रमेश मीना ने कहा आयुर्वेद विभाग की योजनाओं को साकार करने के लिए चिकित्सक संकल्पित रहें।

शिविर में डॉ.अश्विनी,डॉ. रिडमल,डॉ.राजीव सोनी,डॉ. सुचेता वर्मा,डॉ.ममता ताखर, डॉ.भवानी सिंह राठौड़,डॉ. अश्विनी त्रिवेदी सहित प्रदेशभर के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन डॉ.महेश इंद्रा ने किया।

 

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026