Seminar on 'Organ Donation: The Supreme Gift' Organized for Nursing Students

अंगदान-महादान विषय पर नर्सिंग विद्यार्थियों की संगोष्ठी आयोजित

-स्कूल ऑफ नर्सिंग, महात्मा गांधी अस्पताल में हुआ आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अंगदान-महादान विषय पर नर्सिंग विद्यार्थियों की संगोष्ठी आयोजित। स्कूल ऑफ नर्सिंग, महात्मा गांधी चिकित्सालय, जोधपुर द्वारा अंगदान-महादान विषय पर नर्सिंग विद्यार्थियों की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भावी नर्सिंग अधिकारियों में अंगदान के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा समाज में अंगदान को लेकर सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना था।

कारगिल के अमर वीरों को रेलवे की श्रद्धांजलि

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ:-
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. फतेह सिंह भाटी,मेडिकल सुपरिटेंडेंट, महात्मा गांधी चिकित्सालय, डॉ.गोवर्धन चौधरी,प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष यूरोलॉजी विभाग, डॉ.वंदना शर्मा,नोडल ऑफिसर कैडेवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम,डॉ. नरेश कुमार सुथार,यूरोलॉजी विभाग,विजय शर्मा,प्राचार्य स्कूल ऑफ नर्सिंग एवं शिमला पूनिया,मुख्य ट्रांसप्लांट को ऑर्डिनेटर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

विद्यार्थियों ने दी प्रभावशाली प्रस्तुतियां:-
इस दौरान मानसी,मेघा, कुलबीर,ममता एवं निराली ने अंगदान का महत्व,आवश्यकता, प्रकार,अंगों के सुरक्षित परिवहन की प्रक्रिया तथा अंगों के पारदर्शी आवंटन पर प्रस्तुतियां दीं। अंजलि,खुशी,गुड्डी,भरत, संजना एवं सुशीला ने अंगदान विषय पर प्रेरक कविता एवं भाषण प्रस्तुत कर सभी को भावुक किया। कार्यक्रम की एंकरिंग मंजू सोनगरा ने की।

जोधपुर में पहली बार होगा 50+ महिलाओं का ट्रेडिशनल ड्रेस फैशन शो

मुख्य अतिथि का संबोधन:-
मुख्य अतिथि डॉ.गोवर्धन चौधरी ने कहा कि अंगदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। उन्होंने नर्सिंग विद्यार्थियों से समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत ब्लेसी इलियास एवं दीपा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डाली गुर्जर ने प्रस्तुत किया। संगोष्ठी का संचालन प्रीति राजपुरोहित ने किया।

संगोष्ठी के सफल आयोजन में नर्सिंग ट्यूटर अशोक चौधरी, गोपाल दास,शैतान सिंह एवं सहायक ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर डिंपल चौहान सहित संगोष्ठी समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम में नर्सिंग संकाय,विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। अंत में सभी ने समाज में अंगदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।