Railways' tribute to the immortal heroes of Kargil

कारगिल के अमर वीरों को रेलवे की श्रद्धांजलि

-जोधपुर मंडल में पुष्पांजलि,चित्र प्रदर्शनी व देशभक्ति प्रतियोगिताओं का आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कारगिल के अमर वीरों को रेलवे की श्रद्धांजलि। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में सोमवार को विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित पुष्पांजलि समारोह में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कारगिल के वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

कारगिल विजय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का अमर प्रतीक-राज्यपाल

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय रेल देश की जीवनरेखा है और इसकी सफलता टीम वर्क, अनुशासन तथा समर्पण पर आधारित है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार किसी ट्रेन का सुरक्षित संचालन सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से संभव होता है,उसी प्रकार रेलवे की प्रत्येक उपलब्धि सामूहिक कार्य का परिणाम होती है।

उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षा के प्रति निरंतर सजग रहने,नियमों का पालन करने तथा यात्रियों को सुरक्षित,समयनिष्ठ और विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अमृत काल में विकसित भारत के निर्माण में भारतीय रेल की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है तथा प्रत्येक रेलकर्मी का दायित्व है कि वह सेवा- भाव और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।

जोधपुर से जुड़ी 14 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 36अतिरिक्त कोच

कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में कारगिल युद्ध के अमर वीरों के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई,जिसमें शहीदों के शौर्य,पराक्रम और जीवन परिचय को प्रदर्शित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने किया।

कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन क्विज,कविता पाठ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को समारोह के अंत में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम,मंडल रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसआर बुनकर,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अमित स्वामी,वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर महेंद्र कुमार मीणा,वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक पीएल मीणा,सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त महेंद्र कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

बालोतरा स्टेशन पर नए एफओबी के छह स्टील गर्डर लॉन्च