Doordrishti News Logo

जोधपुर से जुड़ी 14 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 36अतिरिक्त कोच

रक्षाबंधन से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर से जुड़ी 14 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 36अतिरिक्त कोच। रक्षाबंधन और अगस्त के त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेल प्रशासन ने जोधपुर मंडल से जुड़ी 14 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों में कुल 36 अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।

धर्म परिवर्तन मामले में 14 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

यह व्यवस्था 1 अगस्त से विभिन्न तिथियों तक लागू रहेगी। अतिरिक्त कोच लगने से हजारों यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और लंबी वेटिंग सूची में कमी आएगी। जोधपुर मंडल के सीनियर हितेश यादव ने बताया कि जयपुर, जोधपुर,अजमेर, बीकानेर,जैसलमेर, वाराणसी सिटी और श्रीगंगानगर से संचालित कई प्रमुख ट्रेनों में मांग के अनुसार एक से तीन अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इनमें एसी,स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच शामिल हैं।

कुछ ट्रेनों में एलएचबी एसी कोच और अतिरिक्त स्लीपर व जनरल सेकेंड क्लास कोच भी जोड़े जाएंगे। इस निर्णय का लाभ जयपुर-जोधपुर, जोधपुर-इंदौर,इंदौर- भगत की कोठी,जोधपुर- वाराणसी सिटी,जोधपुर- दादर,भगत की कोठी- दादर,जैसलमेर-साबरमती,साबरमती-जैसलमेर, श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली,बीकानेर/जोधपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट,मंडोर सुपर फास्ट तथा बीकानेर- बांद्रा टर्मिनस सहित कई महत्वपूर्ण रेल सेवाओं के यात्रियों को मिलेगा।

रेलवे के अनुसार अगस्त में रक्षाबंधन,स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है। इसी अतिरिक्त दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को आरक्षित सीट उपलब्ध कराई जा सके और यात्रा को सुगम बनाया जा सके।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026