10 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार
-18 माह से चल रहा था फरार
-पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार बदल रहा था ठिकाना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),10 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार। ग्रामीण पुलिस की जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी पुलिस थाना आनंदपुर कालू,जिला ब्यावर में दर्ज एनडीपी एस एवं आर्म्स एक्ट के मामले में पिछले करीब 18 माह से फरार चल रहा था।
तीन दुकानों में एक साथ सैंधमारी
ग्रामीण एसपी पंकज यादव ने बताया कि चांदखां की ढाणी,रियां सेठा,पीपाड़ शहर निवासी आमदीन पुत्र रमजान खां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को देखते ही आरोपी खेतों की ओर भागने लगा,लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी आमदीन की गिरफ्तारी पर ब्यावर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम ने पूर्व में भी कई बार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन हर बार वह फरार होने में सफल हो जाता था।
विशाखापट्टनम गाड़ी से 5.21 लाख का 10.430 किग्रा.गांजा बरामद
393 किलोग्राम डोडा- पोस्त बरामदगी से जुड़ा है मामला:-
पुलिस के अनुसार 24 फरवरी 2025 को मुखबिर की सूचना पर बिलाड़ा थाना पुलिस एवं डीएसटी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर संयुक्त नाकाबंदी की थी। इस दौरान संदिग्ध वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया,लेकिन तस्कर वाहन लेकर भाग निकले। पीछा करने पर ब्यावर जिले के खराड़ी क्षेत्र के निकट तस्कर अवैध डोडा पोस्त से भरी स्कॉर्पियो एवं एस्कॉर्ट कार छोडकऱ खेतों में भाग गए।
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को पकड़ते हुए 393 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त,12 बोर की डबल बैरल बंदूक,26 जिंदा कारतूस तथा छह फर्जी नंबर प्लेट बरामद की थीं। इस संबंध में पुलिस थाना आनंदपुर कालू में प्रकरण दर्ज किया गया था, जिसमें आमदीन फरार चल रहा था।
