Doordrishti News Logo

हत्या प्रयास व एनडीपीएस एक्ट में फरार इनामी गिरफ्तार

-दो साल से पुलिस को थी तलाश

-15 हजार रुपए का है इनामी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हत्या प्रयास व एनडीपीएस एक्ट में फरार इनामी गिरफ्तार। जोधपुर आयुक्तालय की लूणी थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने हत्या प्रयास और अवैध मादक पदार्थ तस्करी के कुल चार मुकदमों में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

पुलिस आयुक्त अंशुमन भौंमिया और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कमल शेखावत के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीणकुमार के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) नरेंद्र पारीक के निकट सुपरविजन में लूणी थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी मय टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हमीरनगर फींच, थाना लूणी निवासी श्रवण कुमार पुत्र हड़मानराम बिश्नोई को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

उस पर लूणी थाने के साथ कल्याणपुर थाना जिला बालोतरा, कोतवाली निम्बाहेड़ा जिला चित्तौडगढ़़, सीसीबी बेंगलुरु सिटी कर्नाटक में भी मामले दर्ज हो रखे है।

120 किलो डोडा पोस्त 2 किलो अफीम और 91 ग्राम एमडीएमए जब्त,पांच तस्कर गिरफ्तार