रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

सड़क हादसों की रोकथाम के लिए ग्रामीण पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन। रामदेवरा मेले के समय रात्रि में पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने अभिनव पहल शुरू की।

जिला पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन में पैदल यात्रियों को रिफ्लेक्टिव एप्रिन पहनाए गए,ताकि रात के अंधेरे में वाहन चालकों को श्रद्धालु दूर से ही स्पष्ट दिखाई दे सकें और सडक़ दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।
रामदेवरा मेले में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न क्षेत्रों से पैदल यात्रा करते हुए बाबा रामदेव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

रात के समय सडक़ों पर पैदल यात्रियों की संख्या बढऩे तथा तेज गति से वाहनों की आवाजाही के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल के सुपरविजन तथा वृताधिकारी औसियां प्रदीप सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस थाना औसियां की थानाधिकारी विजयश्री ने रामदेवरा जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं को रिफ्लेक्टिव एप्रिन वितरित किए और पहनाए।

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

इन एप्रिन पर वाहन की रोशनी पडऩे पर वे चमकते हैं,जिससे अंधेरे में पैदल यात्री वाहन चालकों को दूर से दिखाई दे जाते हैं। पुलिस टीम ने श्रद्धालुओं को सडक़ के किनारे चलने,यातायात नियमों की पालना करने, समूह में एवं सावधानी पूर्वक यात्रा करने तथा वाहनों की आवाजाही के प्रति सतर्क रहने की समझाइश भी दी।

पुलिस ने बताया कि मेले के समय श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के साथ सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026