बाबा की बीज आज रात को हुई विशेष पूजा अर्चना
- बाबा रामदेव मेला शुरू
- अलसुबह बाबा की विशेष आरती के साथ जातरू कूच करेंगे रूणेचा धाम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाबा की बीज आज रात को हुई विशेष पूजा अर्चना। लोक देवता बाबा की बीज रविवार को है। शुक्र वार की देर शाम मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर में मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया।शनिवार की देर रात बाबा के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई।रविवार तडक़े आरती के बाद रामदेवरा जातरूओं को रूणेचा धाम के लिए रवानगी होगी।
जोधपुर में बाबा बीज पर आज रात से ही लाखों की संख्या के जातरूओं के आने का सिलसिला बना रहेगा। यहां आरती दर्शन और बालिनाथ की समाधि दर्शन के बाद जातरू आगे कूच कर जाएंगे। बाबा का मेला आगामी दसमीं तक भरा रहेगा। जोधपुर में बाबा के जातरूओं के लिए कई जगहों पर रामरसोड़े चल रहे है। जहां पर स्थानीय निवासी उनके लिए पलकपावड़े बिछाए हुए हैं।
स्कार्पियो के चालक ने गाड़ी को गलियों में दौड़ाया
बाबा रामदेव के गुरू बालीनाथ गुसाई के दर्शन के उपरांत जातरू रामदेवरा के लिए रवाना होंगे। शहर में बाबा मंदिर मसूरिया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
शुक्रवार को उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से सैनाचार्य अचलानन्द,बड़ा रामद्वारा सूरसागर के महंत डॉ. रामप्रसाद, हिंगलाज मंदिर चौखा के सर्वानन्द,सोमेश्वर गिरी, अनुभव दास तथा दुर्गा मंदिर शास्त्रीनगर के पंडित महेंद्र व्यास सहित कई संतों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति थी।
