Doordrishti News Logo

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान की अधिसूचना एवं जारी निर्देशों की अनुपालना में नगर निकाय आम चुनाव- 2026 में चुनाव लडऩे वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए निर्वाचन परिणाम की घोषणा के 15 दिवस के भीतर निर्धारित प्रपत्र में अपने निर्वाचन व्यय का लेखा प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।

नगर निगम,जोधपुर के आम चुनाव-2026 में चुनाव लडऩे वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित प्रपत्र (क) में अपने निर्वाचन व्यय का लेखा 29 सितंबर, 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

निर्वाचन व्यय का लेखा प्रभारी अधिकारी, निर्वाचन व्यय प्रकोष्ठ, अटल सेवा केन्द्र (प्रथम तल),जोधपुर के समक्ष जमा कराया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts: