टाइल्स से भरा ट्रेलर पलटा,चालक घायल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टाइल्स से भरा ट्रेलर पलटा, चालक घायल। शेरगढ़ मेगा हाईवे पर सोईन्तरा गांव के पास रविवार को टाइल्स से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे ग्रामीणों और टोल प्लाजा स्टाफ की मदद से सुचारु किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर मोरबी (गुजरात) से टाइल्स लेकर बीकानेर जा रहा था। रास्ते में ड्राइवर को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रेलर के केबिन में फंस गया था।
कार की टक्कर से पैदल जा रहा युवक गंभीर घायल
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं।
