तीन दुकानों में एक साथ सैंधमारी
- चोरों ने मिठाई और मेडिकल की दुकानों को बनाया निशाना
- व्यापारियों में घटना को लेकर रोष
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), शहर के निकट मंडलनाथ चौराहा के समीप मिठाई और मेडिकल की दुकानों में चोरों ने सैंधमारी कर हजारों की नगदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया। एक साथ तीन दुकानों में चोरी की घटना से व्यापारियों में रोष है। इस बारे में करवड़ थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फु टेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना 24 जुलाई की तडक़े दो बजे की है।
विपक्ष युवाओं के कंधे पर रखकर बंदूक न चलाए-शेखावत
करवड़ पुलिस ने बताया कि करवड़ निवासी मदन सिंह राजपुरोहित पुत्र जयसिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी मिठाई की दुकान जिसका नाम मनवार स्वीट कॉर्नर है। जो मंण्डलनाथ चौराहे पर है। जिसमें 24 जुलाई 2026 को तडक़े 2 बजे के करीब अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का शटर ऊपर कर गल्ले से 1500 चोरी किए गए।
दुकान से चोरी के बाद चौराहे पर घनश्याम सांखला पुत्र आनंदी लाल सांखला जिनकी मेडिकल की दुकान जिसका नाम सुनीता मेडिकल है वहां से चोरों द्वारा 2 बजे शटर ऊपर कर गल्ले से 1000 रुपए चोरी किए गए।
सुनीता मेडिकल के बाद चोरों द्वारा 2.11 एएम पर पास में स्थित राजू दास पुत्र भंवर दास की मिठाई की दुकान रिद्धि-सिद्धि में शटर ऊपर कर 7000 चोरी किए गए। तीनों चोरियां 24 जुलाई को तडक़े 2 बजे से 2.30 के बीच की गई है। मामले में जांच एएसआई अशोक कुमार की तरफ से की जा रही है।
