जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत
- तीन घायल
- एक की हालत गंभीर -कार ने बाइक और स्कूटी को लिया चपेट में
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत। शहर के निकट नारवा रोड पर देर रात सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत हो गई,जबकि तीन अन्य घायल हो गए। एक ही हालत गंभीर बनी है।
सभी लोग बाइक और इलेक्ट्रीक स्कूटी पर सवार थे। पीछे से आई कार ने उन्हें चपेट में लिया था। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि यह लोग बाबा के जातरूओ की सेवा कर भंडारे से लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची सूरसागर पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। मार्ग पर एक कट बना है, ऐसे में आशंका है कि इस कारण से भी यह हादसा हुआ होगा।
अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा
सूरसागर थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि सोजती गेट भील बस्ती निवासी महेंद्र पुत्र दौलाराम भील की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसका भाई 25 वर्षीय अजय और रिश्तेदार समदड़ी निवासी 18 साल का उम्मेदराम, 30 वर्षीय राहुल भील, हिमेश और जतिन दाधीच बाबा के भंडारे में जातरूओं की सेवा के लिए नारवा से आगे गए थे।
रात 12 बजे यह लोग अपनी बाइक और इलेक्ट्रीक स्कूटी पर सवार होकर भंडारे से वापिस लौट रहे थे। तब नारवा के पास गोयलों की ढाणी के निकट पीछे से आ रही एक कार के चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया।
थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि हादसे में सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें अजय और उम्मेद की मौत हो गई।
इसमें बागर चौक उम्मेद चौक निवासी जतिन दाधीच की हालत गंभीर बनी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। इस बारे में अग्रिम कार्रवाई जारी है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

