हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन। पश्चिम राजस्थान का विख्यात बाबा रामदेव मेले में देश के कौने कौने से आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर द्वारा 12 से 22 सितम्बर तक जोधपुर रेलवे स्टेशन के बाहर कुली विश्राम गृह के पीछे सेवा शिविर आयोजित किया जा रहा है।
हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर के प्रधान मंत्री विष्णुचन्द्र प्रजापत ने बताया कि पश्चिम राजस्थान का विख्यात बाबा रामदेव मेले में देश के कोने कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए 12 से 22 सितम्बर, तक जोधपुर रेलवे स्टेशन के बाहर मेला संयोजक राकेश गौड,संह संयोजक भोजन मदन सैन,सह सयोजक शिविर महेन्द्र सिंह तंवर,प्रेमराज खीवसरा की देख रेख में सेवा शिविर आयोजित होगा।
एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज
सेवा शिविर के ध्वज पूजन का कार्यक्रम मण्डल के घण्टाघर स्थित कार्यालय पर मण्डल प्रधान महेश कुमार जाजडा की अध्यक्षता में ध्वज पूजन किया गया। इस अवसर पर मण्डल के उपप्रधान लख्मीचंद किसनानी, श्यामलाल टाक,हंवतराज गाच्छा,यतिन्द्र प्रजापत,महेश गहलोत,गोविन्दसिंह राठौड, सहीत कई लोग मौजूद थे।
संत रामप्रसाद के सानिध्यम में सेवा शिविर का शुभारम्भ किया गया। इस शिविर में आयुर्वेद विभाग,चिकित्सा विभाग के सहयोग से प्राथमिक उपचार, शीतल जल,मोबाइल चार्जिग, जिन यात्रियों की जेब कट गई या पैसे गुम हो गये उन्हें घर तक भेजने की सेवाएं प्रदान की जाएगी।
