Bhajans were performed alongside the Bahirana Sahib and Jyoti Pujan ceremonies.

बहिराणा साहब व ज्योति पूजन के साथ हुए भजन

-झूलेलाल चालिया का नौवाँ दिन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बहिराणा साहब व ज्योति पूजन के साथ हुए भजन।चौपासनी हाउसिंग बोर्ड तीसरी पुलिया स्थित झूलेलाल महल में चालिया महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

झूलेलाल महिला मंडल की अध्यक्ष काजल बुलचंदानी एवं पूनम मोतियानी ने बताया कि झूलेलाल चालिया महोत्सव के 9वें दिन शुक्रवार(थारू का दिन) शाम को पूज्य बहिराणा साहिब एवं झूलेलाल के भजन,पंजड़े व शहनाई पर छेज का आयोजन किया गया।

चेक बाउंस के मामलों में मूल न्यायिक रिकॉर्ड जरूरी: हाईकोर्ट

प्रातःकाल 5.00 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी झूलेलाल महल प्रांगण से आरंभ होकर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 10 सेक्टर पहुंची। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा के साथ प्रभात फेरी का स्वागत किया। आरती व भजन गाते हुए सभी श्रद्धालु प्रभात फेरी में शामिल हुए।

कार्यक्रम में प्रभु ठारवानी, राजू संभवानी,किशोर चंगलानी, अशोक छूगानी,प्रभु आडवाणी, मनोज फ़िथानी,भरतआवतानी, भगवान तोलानी,राजकुमार आसुदानी,शंकर तेजवानी,हरीश चनदानी,माया मंगलानी,ज्योति आसनानी, योगेश चंगलानी,दीप आसी,मीना हरवानी,निर्मला मोतियानी,सीमाकलवानी,अनु आवतानी,सपना लालवानी,हर्ष सावलानी, मीना बिहानी,कविता फुलवानी,मोनिका दरयानी सहित समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

चेक बाउंस के मामलों में मूल न्यायिक रिकॉर्ड जरूरी: हाईकोर्ट

आयोजन:-
झूलेलाल चालिया महोत्सव पूज्य सिंधी पंचायत चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर,पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत,संत नामदेव ट्रस्ट,सिंधी गुरु संगत दरबार सोसायटी, झूलेलाल महिला मंडल एवं समस्त पंचायत अधिकारियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।