प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर घोसी समाज का कांग्रेस के बहिष्कार का ऐलान

  • पैराशूट उम्मीदवार का जताया विरोध
  • विधान सभा और लोकसभा चुनाव में भी नहीं दिया जाएगा समर्थन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), आजादी के बाद से लगातार कांग्रेस का समर्थन कर रहे घोसी समाज ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर निगम चुनाव में प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर घोसी समाज ने कांग्रेस के बहिष्कार का ऐलान किया है।

समाज के हाजी मोहम्मद तंवर,शकूर सोलंकी और जाकिर सोलंकी ने बताया कि घोसी समाज बहुल क्षेत्र उदयमंदिर से बीते 20 वर्षों से दावेदारी पेश कर रहे शफी मोहम्मद सोलंकी का अंतिम समय में टिकट काटकर बाहरी प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया गया। पैराशूट उम्मीदवार उतारे जाने से आक्रोशित घोसी समाज ने जोधपुर के 10 घोसी समाज बाहुल्य वार्डों में कांग्रेस के पूर्ण बहिष्कार का ऐलान किया है।

क्षत्रिय करणी सेना 20 सितंबर को जंतर-मंतर पर करेगी प्रदर्शन

उन्होंने बताया कि समाज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि यह बहिष्कार केवल स्थानीय निकाय चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगामी विधान सभा और लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस को समर्थन नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अतीत में शिक्षा की कमी के कारण समाज पारंपरिक रूप से कांग्रेस को वोट देता रहा,लेकिन पार्टी से मिली लगातार उपेक्षा के बाद अब समाज की सोच बदल चुकी है और राजनीतिक चेतना आ चुकी है।

अकेले सरदारपुरा क्षेत्र में समाज के लगभग 8 हजार से 10 हजार मतदाता हैं, जिसे देखते हुए समाज ने आने वाले विधानसभा और लोक सभा चुनावों में अगर कांग्रेस पार्टी ने इसी तरह समाज को अनदेखा किया तो अपना निर्दलीय प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है।