Doordrishti News Logo

एनआई कोर्ट में इजलास के एसी की कॉपर पाइपिंग चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एनआई कोर्ट में इजलास के एसी की कॉपर पाइपिंग चोरी। शहर के महामंदिर थाना क्षेत्र स्थित एनआई न्यायालय के इजलास में लगे एसी की कॉपर पाइपिंग काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में न्यायालय के स्टेनो की ओर से पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि 19 जुलाई की रात न्यायालय में रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रविन्द्र बारोठ ने मोबाइल फोन के जरिए सूचना दी कि न्यायालय के इजलास में लगे एसी के आउटर की कॉपर पाइपिंग काटकर कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।

प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर घोसी समाज का कांग्रेस के बहिष्कार का ऐलान

सूचना मिलने पर न्यायालय के पीठासीन अधिकारी को घटना से अवगत कराया गया। अगले दिन 20 जुलाई को न्यायालय पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई तथा मौके का वीडियो बनाकर पीठासीन अधिकारी को भेजा गया। रात्रिकालीन ड्यूटी कर्मचारी ने भी घटना से संबंधित फोटो और वीडियो उपलब्ध करवाए।

पीठासीन अधिकारी की ओर से मौके का निरीक्षण करने पर एसी की कॉपर पाइपिंग कटी हुई मिली और चोरी की पुष्टि हुई। इस संबंध में विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट) संख्या 06,जोधपुर महानगर के स्टेनो सुधारों का बास, मोकरावास राजीव गांधी नगर निवासी पंकज पुत्र नरराम की रिपोर्ट पर महामंदिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

Related posts: