घर की छत से गिरा अधेड़ अस्पताल में मौत
मानसिक विमंदित भी चल बसा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर की छत से गिरा अधेड़ अस्पताल में मौत। कमिश्ररेट में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति अपने घर की छत से गिर गया,जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। जबकि मानसिक विमंदित युवक की तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हुई। संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई करते हुए शव परिजन को सुपुर्द किए।
सूरसागर पुलिस ने बताया कि पालड़ी सिद्धा बोरूंदा हाल रावटी कच्ची बस्ती में रहने वाला 51 साल का सतूराम पुत्र केशाराम बावरी गुजरी रात अपने घर की छत से नीचे गिर गया गया था। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके पुत्र पवनराम की तरफ से पुलिस ने मर्ग दर्ज किया।
भाई के दोस्त पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
दूसरी तरफ गुरूकृपा मानसिक विमंदित गृह आंगणवा के सुपरवाइजर महेंद्र ने मंडोर थाने में दर्ज कराई मर्ग रिपोर्ट में बताया कि केंद्र पर रह रहा अज्ञात 28 साल का किशन की अचानक तबीयत बिगडऩे पर उसे एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। मंडोर पुलिस ने कार्रवाई कर शव सौंप दिया।
