सात दिवसीय गांधी शिल्प बाजार का समापन
देशभर से आए 40 हस्तशिल्प कारीगरों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सात दिवसीय गांधी शिल्प बाजार का समापन। उन्नति नेहरू युवा मंडल जोधपुर की ओर से कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के लिए आयोजित सात दिवसीय गांधी शिल्प बाजार का समापन हुआ। समापन समारोह में ऑल इंडिया रेडियो के निदेशक रामनिवास और हस्त शिल्प सेवा केन्द्र जोधपुर के सहायक निदेशक रणवीर चौधरी ने कारीगरों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए आयुर्वेद के मूल ग्रंथों का एकीकरण आवश्यक: प्रो. खांडेल
रामनिवास चोयल ने कहा कि हस्तशिल्प कारीगर आकाशवाणी से जुडक़र अपनी कला एवं उत्पादों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर सकते हैं। उन्होंने कारीगरों को अपनी पारंपरिक कला को नई पहचान दिलाने के लिए उपलब्ध माध्यमों का उपयोग करने का आह्वान किया। सहायक निदेशक रणवीर चौधरी ने हस्तशिल्प की विभिन्न विधाओं एवं विभागीय गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
बाजार में देश के विभिन्न राज्यों से आए 40 हस्तशिल्प कारीगरों ने भाग लिया। कारीगरों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बाजार, विपणन एवं अपने उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने से जुड़ी जानकारी भी दी। कार्यक्रम का संचालन सेवा समिति के हेमंत चौधरी ने किया।
