नागौरी गेट राम मोहल्ला के बाहर हुई लूट का खुलासा
- दिल्ली से पकड़ लाई दो लुटेरों को पुलिस
- अन्य वारदातों के बारे में पुलिस की पूछताछ जारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नागौरी गेट राम मोहल्ला के बाहर हुई लूट का खुलासा। शहर के नागौरी गेट राम मोहल्ला ने 1 सितंबर को वृद्धा के गले से चेन लूट कर ले जाने के संबंध में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों को दिल्ली से पकड़ा है। आरोपियों से लूट की अन्य घटनाओं के संबंध में पड़ताल जारी है।
एनआई कोर्ट में इजलास के एसी की कॉपर पाइपिंग चोरी
नागौरी गेट थाना पुलिस ने बताया कि 1 सितंबर को सुधीर टाक पुत्र विजय सिंह की तरफ से मामला दर्ज कराया गया था। उसके अनुसार उसकी माताजी शाम के समय घर के बाहर बैठी थी तब दो बदमाश आए और पता पूछने के बहाने उनके गले से चेन तोडक़र भाग निकले।
थानाधिकारी सोमकरण के अनुसार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम का गठन किया। पुलिस ने अब दो आरोपियों उत्तरपूर्वी दिल्ली के सिलामपुर निवासी इकबाल उर्फ पसीनी उर्फ गुडा और न्यू सलंूबर उत्तर दिल्ली निवासी वसीम उर्फ इमरान को गिरफ्तार किया है। इस बारे में पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ के साथ अन्य वारदातों का भी पता लगाय जा रहा है।
