Doordrishti News Logo

जातरूओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी 15 से ज्यादा जातरू घायल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जातरूओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी 15 से ज्यादा जातरू घायल। रामदेवरा दर्शनार्थ जारहे जातरूओं से भरी एक ट्रेक्टर ट्राली सोमवार की देर रात बालेसर के तोलेसर फांटा पर पलटी खा गई। हादसे में 15-20 जातरू घायल हुए है। जिन्हें देर रात तक जोधपुर रैफर किया गया। मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा गया।

प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर घोसी समाज का कांग्रेस के बहिष्कार का ऐलान

समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी। इसमें किसी के मौत की आरंभिक तौर पर खबर नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार जातरूओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली सोमवार की रात को रामदेवरा रूट पर थी। तब जोधपुर के बालेसर स्थित तोलेसर फांटा के पास में यह टे्रक्टर ट्राली पलटी खा गई। हादसे में 15-20 जातरू घायल हो गए।

दुर्घटना का कारण आरंभिक तौर पर सामने नहीं आया है। सूचना पर बालेसर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। कुछ को बालेसर चिकित्सालय भिजवाया गया और अन्य को जोधपुर रैफर किया गया।