किशोरी को कमरे में बंद किया परिजन का आरोप अपहरण कर बनाया बंधक
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),किशोरी को कमरे में बंद किया परिजन का आरोप अपहरण कर बनाया बंधक। शहर के एयरपोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र में एक किशोरी को रात तीन बजे अपहरण कर बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है। किशोर को रात में ही बंधन से मुक्त करवा दिया गया। रिपोर्ट मंगलवार को दी गई।
दलित महिला का पांच साल से यौन शोषण
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी 21 जुलाई रात तीन बजे अचानक घर से लापता हो गई। परिजन को पता लगने पर ढूंढा गया तो वह पड़ौसी के यहां पर मिली। पड़ौसी ने उसे एक कमरे में बंधक बना रखा था। परिजन का आरोप है कि पड़ौसी युवक उनकी बेटी का पीछा करने के साथ तंग और परेशान करता है।
परिजन ने आधी रात को किशोरी को कमरे से मुक्त करवाया था। एयरपोर्ट थाने में अब पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दी गई है। किशोरी के पुलिस ने बयान लिए है। किसी अनहोनी की सूचना फिलहाल नहीं है।
