घर से 1.50 लाख की नगदी और आभूषण चोरी
-परिवार बीकानेर शादी समारोह में गया था
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर से 1.50 लाख की नगदी और आभूषण चोरी। शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 3 में एक सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर वहां से डेढ़ लाख की नगदी के साथ छोटे- मोटे सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। परिवार के लोग शादी समारोह में बीकानेर गए हुए थे।
नीट पेपर लीक के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन
कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि सेक्टर 3 निवासी राजेश कुमार पुत्र दयाशंकर ने रिपोर्ट दी कि वह परिवार सहित 15 जुलाई को बीकानेर शादी में गया था। 20 जुलाई को वापिस लौटा तब घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर की अलमारी बक्सों से सोने चांदी के जेवरात के साथ डेढ़ लाख की नगदी चुरा ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर अब जांच आरंभ की है।
