काम करते अडाण से गिरा श्रमिक,मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),काम करते अडाण से गिरा श्रमिक,मौत। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित शंकर नगर डी सेक्टर में अडाण पर चढ़ काम रहा रहा एक श्रमिक पैर फिसलने से नीचे गिर गया। अस्पताल में उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। इस बारे में उसके पिता की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
जोजरी नदी में गिरा ट्रक ड्राइवर सुरक्षित
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि हमेरा बांसवाड़ा निवासी अजय पुत्र गोपीलाल यहां शहर में रह कर मजदूरी कर रहा था। वह दो दिन पहले चौहाबो शंकर नगर डी सेक्टर में एक भवन पर कार्य करते अडाण से नीचे गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर अब उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। उसके पिता गोपीलाल ने मर्ग में रिपोर्ट दी है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया गया।
