मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रोटरी चौराहे पर टैक्सी चालक को धक्का देकर मोबाइल लूटने का मामला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। शहर की शास्त्रीनगर पुलिस ने रोटरी चौराहा के पास में टैक्सी चालक को धक्का देकर मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को पकडऩे में सफलता हासिल की। आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया गया है।
संकट मोचन हनुमान मन्दिर का 8वां देवमूर्ति पाट महोत्सव 24 को
थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि टैक्सी चालक प्रमोदपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह रोटरी चौराहे पर टैक्सी खड़ी कर पीछे की सीट पर बैठा था। तब बाइक पर आए दो युवकों में से एक ने टैक्सी के डेशबोर्ड पर रखा मोबाइल उठाया और दोनों भाग निकले। मोबाइल वापस लेने का प्रयास करने पर आरोपियों ने टैक्सी चालक को धक्का देकर फरार हो गए।
इन्हें पकड़ा गया
पुलिस ने मामले में अब पाली जिले के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र निवासी किशोर कुमार (25) और अर्जुन (22) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया वनप्लस मोबाइल फोन बरामद कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी जब्त कर ली है।
