Government asked to respond to Asaram's plea for parole and open-air prison facility.

आसाराम की पैरोल व ओपन जेल की याचिका पर सरकार से जवाब तलब

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आसाराम की पैरोल व ओपन जेल की याचिका पर सरकार से जवाब तलब। राजस्थान हाईकोर्ट ने सजायाफ्ता बंदी आसाराम की पैरोल और ओपन जेल में भेजने संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से पैरोल मामले में जवाब मांगा है।

शिक्षा विभाग में तबादलों पर लगा प्रतिबंध अब कोई चर्चा नहीं: दिलावर

सरकार ने ओपन जेल संबंधी याचिका पर जवाब दाखिल करते हुए कहा कि आसाराम वर्तमान नियमों के दायरे में नहीं आते। सरकार ने दलील दी कि ओपन जेल के लिए आयु सीमा, अपराध की प्रकृति तथा राजस्थान का निवासी नहीं होने जैसे कारण उनके मामले में लागू होते हैं।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता के अधिवक्ताओं को सरकार के जवाब पर प्रत्युत्तर (रिजॉइंडर) दाखिल करने के निर्देश दिए। पैरोल याचिका में भी सरकार को जवाब पेश करने का समय दिया गया है। दोनों मामलों की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी।

एलएलएम द्विवर्षीय एवं त्रिवर्षीय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

Related posts:

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026