Doordrishti News Logo

अफीम तस्कर से पूछताछ में खुल रहे राज

-जोधपुर और आसपास के इलाकों में करने वाला था अफीम की सप्लाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अफीम तस्कर से पूछताछ में खुल रहे राज।बनाड़ थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले अवैध मादक पदार्थ अफीम का दूध और नगद रुपए के साथ पकड़ा गया आरोपी रामनिवास जोधपुर और आसपास के इलाकों में अफीम की सप्लाई करने वाला था।
इसके लिए वह नार्थ ईस्ट से मादक पदार्थ लाया था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में यह राज खुला है।

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

दरअसल गत 17 जुलाई को पुलिस टीम ने बनाड़ थानाधिकारी ईश्वरचंद्र पारीक के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। पुलिस ने जाजीवाल बिश्नोईयान में जाम्भेश्वर नगर निवासी रामनिवास को पकड़ा था। उसके कब्जे से 6 किलो अफीम का दूध,6 लाख 95 हजार 400 रुपए नगद पकड़े गए थे। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी यह खेप नॉर्थ ईस्ट से खरीदकर लाया था।

वह इसे जोधपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करने की फिराक में था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है कि नॉर्थ ईस्ट में उसके संपर्क किन तस्करों से हैं और जोधपुर में वह किसे यह माल डिलीवर करने वाला था।

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026