अशोक उद्यान में निकला 6 फुट लंबा कोबरा
-30 मिनट की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
-सर्प विशेषज्ञ इस्माईल रंगरेज ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अशोक उद्यान में निकला 6 फुट लंबा कोबरा। रविवार शाम अशोक उद्यान में वॉक कर रहे लोगों में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उन्हें वहां 6 फुट लंबा कोबरा सांप दिखाई दिया।
जानकारी के अनुसार रात करीब 9 बजे रविन्द्र चौधरी रोज की तरह वॉक कर घर लौट रहे थे। तभी गार्डन में उन्हें एक बड़ा कोबरा दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सर्प विशेषज्ञ इस्माईल रंगरेज को दी।
विनायका हॉस्पिटल के डॉ. सौरभ त्रिवेदी बने देश के सबसे युवा रोबोटिक सर्जन
सूचना मिलते ही इस्माईल रंगरेज मौके पर पहुंचे। तब तक कोबरा कबाड़ में घुस चुका था। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने सांप का सफल रेस्क्यू किया। बाद में कोबरा को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। गनीमत रही कि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।
सर्प विशेषज्ञ की अपील:-
इस्माईल रंगरेज ने बताया कि अभी बारिश का मौसम है। इस वजह से सांप अपने बिल छोड़कर सुरक्षित जगह,घरों और दुकानों में घुस रहे हैं। इससे सर्पदंश के हादसे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि सर्पदंश होने पर तुरंत बड़े सरकारी अस्पताल जाएं और इलाज कराएं। झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

