विनायका हॉस्पिटल के डॉ. सौरभ त्रिवेदी बने देश के सबसे युवा रोबोटिक सर्जन

  • एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
  • केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया सम्मानित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विनायका हॉस्पिटल के डॉ. सौरभ त्रिवेदी बने देश के सबसे युवा रोबोटिक सर्जन। चिकित्सा जगत के लिए गर्व का क्षण। जोधपुर के युवा रोबोटिक सर्जन डॉ. सौरभ त्रिवेदी का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में “Youngest Robotic Surgeon in India” के रूप में दर्ज किया गया है।

IADVL SIG LASER कॉन्फ्रेंस में डॉ.आनंद लामोरिया का व्याख्यान

यह उपलब्धि हासिल करने वाले डॉ.त्रिवेदी पश्चिमी राजस्थान के उन चुनिंदा सर्जनों में शामिल हैं जिन्होंने अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान बनाई है।

भव्य सम्मान समारोह आयोजित
इस अवसर पर विनायका हॉस्पिटल में आयोजित समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

समारोह में डॉ.बीएस जोधा प्राचार्य डॉ.सम्पूर्णानन्द मेडिकल कॉलेज,डॉ.प्रदीप कुमार शर्मा निदेशक एवं वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट विनायका हॉस्पिटल,डॉ. रामकरण चौधरी प्रोफेसर एवं यूनिट हेड AIIMS जोधपुर तथा एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के एडजुडिकेटर डॉ.भुवनेश माथुरिया सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे।

समारोह में डॉ.सौरभ त्रिवेदी को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया।अतिथियों ने कहा कि यह सम्मान केवल डॉ.सौरभ की व्यक्तिगत सफलता नहीं,बल्कि जोधपुर,राजस्थान और पूरे देश के चिकित्सा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

परिवार और संस्थान को दिया श्रेय
डॉ.त्रिवेदी ने अपनी सफलता का श्रेय दादाजी, माता-पिता,पत्नी डॉ. दिव्या,बहन,परिवार, शिक्षकों और सहयोगियों को दिया। उन्होंने विशेष रूप से डॉ.प्रदीप कुमार शर्मा एवं डॉ.कविता शर्मा द्वारा रोबोटिक सर्जरी का अवसर देने के लिए आभार व्यक्त किया।

डॉ.त्रिवेदी ने कहा “मेरा उद्देश्य आधुनिक रोबोटिक सर्जरी को अधिक से अधिक मरीजों तक पहुंचाना और पश्चिमी राजस्थान को इस क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान दिलाना है।”

डॉ.प्रदीप कुमार शर्मा एवं डॉ.कविता शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि अस्पताल की नवाचार और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026