The auditorium resounded with applause during the poetry evening 'Ghar Ke Vaste'.

काव्य संध्या ‘घर के वास्ते’ में तालियों से गूंजता रहा सभागार

-आसपास के जिलों से पहुंचे साहित्य प्रेमी

आगरा(दूरदृष्टीन्यूज),काव्य संध्या ‘घर के वास्ते’ में तालियों से गूंजता रहा सभागार।शहर के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक केंद्र सूरसदन में रविवार को काव्य संध्या “घर के वास्ते” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में देश के लोकप्रिय युवा कवि स्वयं श्रीवास्तव और चर्चित कवयित्री मानिका दुबे ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात तक बाँधे रखा। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

स्वयं श्रीवास्तव ने परिवार, रिश्तों,प्रेम,सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित अपनी चर्चित रचनाएं सुनाईं। उनकी सहज प्रस्तुति और भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने कई बार श्रोताओं को भावुक किया तो हास्य-व्यंग्य पर ठहाके भी लगवाए।

ईपीएफओ ने पीएफ ट्रस्टों के लिए शुरू की एमनेस्टी स्कीम 2026

नारी संवेदना पर मानिका दुबे की ओजपूर्ण प्रस्तुति
इसके बाद मानिका दुबे ने नारी संवेदना,समकालीन समाज और जीवन के विविध पहलुओं पर आधारित सशक्त कविताएं सुनाईं। उनकी ओजपूर्ण आवाज पर सभागार कई बार तालियों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में आगरा सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, शिक्षाविद,युवा और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

मुख्य अतिथि रोहतास श्रीवास्तव और कार्यक्रम अध्यक्ष शंभू नाथ चौबे थे। आयोजकों में दीपक जैन, विनय जैन,आशीष दुबे शामिल थे।आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को साहित्य से जोड़ना और समाज में सकारात्मक विचार प्रसार करना है। अंत में सभी अतिथियों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

MGH में बिना मांसपेशी काटे दोनों कूल्हों का सफल प्रत्यारोपण

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026