कोटा से आए संत श्याम लाल का प्रेम प्रकाश मंडली ने किया स्वागत

  • चालिया महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब
  • 19 जुलाई तक चलेगा स्वामी टेऊराम जयंती महोत्सव
  • 15 से 19 जुलाई तक विशेष आयोजन
  • 140 व्यंजनों का लगेगा भोग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कोटा से आए संत श्याम लाल का प्रेम प्रकाश मंडली ने किया स्वागत। चौपासनी रोड, ज्वाला विहार,झूलेलाल मार्ग स्थित नवनिर्मित प्रेम प्रकाश आश्रम में प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक स्वामी टेऊराम का चालिया महोत्सव हर्षोल्लास और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। 9 जून से 19 जुलाई स्वामी टेऊराम जयंती तक चलने वाला यह 40 दिवसीय महोत्सव जोधपुर सहित देश-विदेश में श्रद्धा से मनाया जा रहा है।

संत श्यामलाल का स्वागत
संत जीतू राम ने बताया कि चालिया उत्सव के 23वें दिन कोटा से आए संत श्यामलाल का जोधपुर प्रेम प्रकाश मंडली द्वारा पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। शाम को संत द्वारा भजन और सत्संग का आयोजन किया गया।

100 पौंधे रोपे व रक्तदान शिविर लगाया

संतों ने सनातन धर्म व सत्संग की महिमा बताते हुए कहा कि जीवन में आवागमन से छुटकारा दिलाने और जीवन मुक्ति के लिए गुरु की शरण में आना सबसे बेहतर मार्ग है।मानव भक्ति निर्वाण सनातन भक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवात्मा के कल्याण के लिए ईश्वर भजन पर जोर देना चाहिए।

15 से 19 जुलाई तक विशेष कार्यक्रम
संत जीतू राम ने चालिया महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
15 जुलाई: माला प्रतियोगिता,
16 जुलाई: सुबह ब्राह्मण भोज व महापुरुषों का भोज,शाम को महाआरती,
17 जुलाई: प्रातः कन्या भोज,शाम को गुरु भक्ति के विशेष कार्यक्रम।
18 जुलाई:सुबह अन्नदान सेवा के विशेष कार्य,सुंदर झांकी दर्शन,शाम को 56 भोग का आयोजन। इसमें गुरु महाराज को 140 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।

19 जुलाई को समापन
चालिया उत्सव के अंतिम दिन पूरे दिन अन्नदान सेवा सुबह 8:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक चलेगी। श्रीमद्भगवत गीता,प्रेम प्रकाश ग्रंथ पाठों का भोग लगाया जाएगा। सभी प्रतियोगियों को उपहार वितरित किए जाएंगे। शाम के समय सत्संग,भंडारा,बधाई गीत, पल्लव की रस्म के साथ महोत्सव का समापन होगा।