100 पौंधे रोपे व रक्तदान शिविर लगाया
- डॉक्टर्स डे पर IMA जोधपुर की पहल
- प्राचार्य डॉ.बीएस जोधा ने किया शुभारंभ
- एक पेड़ कॉलेज के नाम अभियान के तहत डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम
- चिकित्सकों ने लिया संरक्षण का संकल्प
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),100 पौंधे रोपे व रक्तदान शिविर लगाया। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA),जोधपुर शाखा ने समाज एवं पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए जनहित के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।
100 पौधों का रोपण
IMA जोधपुर के अध्यक्ष डॉ.सिद्धार्थ राज लोढ़ा, सचिव डॉ.प्रदीप जैन एवं कोषाध्यक्ष डॉ.अमित सिंघवी के नेतृत्व में एक पेड़ कॉलेज के नाम अभियान के अंतर्गत डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर परिसर में 100 पौधों का पौधारोपण किया गया।
इस पौधारोपण अभियान का शुभारंभ डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.बीएस जोधा ने किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण स्वस्थ समाज की आधारशिला है तथा चिकित्सकों द्वारा किया गया यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी है।
कार्यक्रम में चिकित्सकों, मेडिकल विद्यार्थियों एवं IMA सदस्यों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
डॉक्टर्स डे के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया,जिसमें चिकित्सकों एवं नागरिकों ने उत्साह पूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
समाज के प्रति जिम्मेदारी का अवसर है डॉक्टर्स डे- अध्यक्ष
IMA जोधपुर के अध्यक्ष डॉ.सिद्धार्थ राज लोढ़ा ने कहा कि डॉक्टर्स डे चिकित्सकों के सम्मान के साथ-साथ समाज एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए सकारात्मक योगदान देने का भी अवसर है।
मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय की MMUET(UG)-2026 प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई को
सचिव डॉ.प्रदीप जैन ने कहा कि पौधारोपण एवं रक्तदान जैसे कार्यक्रम चिकित्सकों की समाज, पर्यावरण एवं मानवता के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाते हैं।कोषाध्यक्ष डॉ.अमित सिंघवी ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी चिकित्सकों,मेडिकल विद्यार्थियों,रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
IMA जोधपुर ने प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा,सभी चिकित्सकों,रक्तदाताओं, मेडिकल विद्यार्थियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में सहभागी
डॉ.सिद्धार्थ राज लोढ़ा,डॉ. प्रदीप कुमार जैन,डॉ. अमित सिंहवी,डॉ.रईस, डॉ.अनिल कुमार अरोड़ा, डॉ.त्रिलोक सांखला,डॉ. पुरुषोत्तम दान,डॉ.कुशल कटारिया,डॉ.रामेश्वर लाल, डॉ.दीपक भंडारी,डॉ. आशीष व्यास,डॉ.तेजपाल फरोड़ा,डॉ.अजय हरित, डॉ.केसी अग्रवाल,डॉ. संगीता लोढ़ा,डॉ.संजीव बत्रा,डॉ.रंजना माथुर निगम,डॉ.नागाराम धांधे, डॉ.प्रियंका माथुर सिंह,डॉ. सुमिता अग्रवाल,डॉ. रुनू भाटिया,डॉ.सरिता चरण, डॉ.गोपेश,डॉ.कीर्ति सचदेव,डॉ.महेश पंवार,डॉ. एसएन चावला,डॉ.पीसी. गुप्ता,डॉ.अजय मालवीय, डॉ.सुनीता मालवीय,डॉ. श्याम माथुर,डॉ.मनीष के. जैन,डॉ.मनीष परिहार,डॉ. श्याम सुंदर वैष्णव,डॉ. प्रवीण शर्मा,डॉ.स्नेहलता शर्मा,डॉ.आशीष बत्रा,डॉ. केके असेरी,डॉ.पीके. गुप्ता,डॉ.पुष्पा जैन,डॉ. महेंद्र सांखला,डॉ.एसएन. मेडिकल कॉलेज का 1975 बैच,डॉ.किशन राठी,डॉ. कांतेश खेतानी,डॉ.मीनल जैन,डॉ.खुशाली जैन,डॉ. आलोक गुप्ता,डॉ.गुलाब सिंह सारण,डॉ.शिव रतन जोशी,डॉ.सिद्धेश कुमार गौर,डॉ.सीके लोहरा,डॉ. सुरेश सांचेती,डॉ.बाबूलाल जैन,डॉ.कमलकांत,डॉ. जयश्री शर्मा,डॉ.महेंद्र प्रकाश सोनी,डॉ.मधुशेखर बिस्सा,डॉ.सीएस.भार्गव, डॉ.सूची भार्गव,डॉ.नीलम सांवल,डॉ.मंजुला व्यास, डॉ.भूषण हाथी,डॉ.प्रमोद शर्मा,डॉ.प्रतिभा पाटनी, डॉ.हंसा सोनी,डॉ.मनीष पारख,डॉ.राजेश जैन,डॉ. डीएस.चौधरी,डॉ.संजय मकवाना,डॉ.रेनू मकवाना, डॉ.प्रतीक मकवाना,डॉ. विनीत कुमार जैन,डॉ. बीना गोयल,डॉ.संदीप टाक,डॉ.मालती माथुर,डॉ. कुशल बन गोस्वामी,डॉ. नरेंद्र सिंह राजपुरोहित,डॉ. बीपी शर्मा,डॉ.प्रनेह शर्मा, प्रनेट शर्मा,संतोष शर्मा,डॉ. जयदेव जेठानी,डॉ.सीमा सुराना,डॉ.अशोक जैन,डॉ. कल्पित मेहता,डॉ. रामनिवास सेवार,डॉ. हनुमान तोषणीवाल,डॉ. गीता सिंगारिया,जितेंद्र खेतावत,डॉ.दौलाल रंगा, डॉ.लवलीन जनवेजा,डॉ. जगदीश सिंह शेखावत,डॉ. ओम शाह,डॉ.मूल सिंह राठौड़,डॉ.ऋषभ मालू,डॉ. पुष्पा माथुरिया एवं डॉ. कपिल रहेजा सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं गणमान्य उपस्थित थे।
