ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर धूम्रपान रोकने के लिए विशेष अभियान आज से
- एक माह तक चलेगी कार्रवाई
- धूम्रपान करते मिलने पर दो हजार रुपए जुर्माना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर धूम्रपान रोकने के लिए विशेष अभियान आज से। उत्तर पश्चिम रेलवे पर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों को सुरक्षित एवं धूम्रपान मुक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार से विशेष सघन अभियान शुरू किया जा रहा है। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के दौरान धूम्रपान करने वाले यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी चारों मंडलों में यात्रीगाड़ियों एवं रेलवे स्टेशनों पर धूम्रपान के विरुद्ध यह विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान धूम्रपान करते पाए जाने वाले यात्रियों के खिलाफ जन विश्वास अधिनियम,2026 की धारा 167 एवं प्रचलित नियमों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कोटा से आए संत श्याम लाल का प्रेम प्रकाश मंडली ने किया स्वागत
उन्होंने बताया कि इस प्रावधान के तहत दो हजार रुपए तक जुर्माने का प्रावधान है तथा इसके लिए टीटीई को भी अधिकृत किया गया है।डीआर एम ने कहा कि यात्री एवं रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टाफ विभिन्न माध्यमों से यात्रियों को जागरूक करेगा कि वे रेल परिसरों और ट्रेनों में धूम्रपान न करें तथा सुरक्षित रेल यात्रा में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि धूम्रपान से न केवल अन्य यात्रियों को असुविधा होती है बल्कि आग लगने जैसी घटनाओं का जोखिम भी बढ़ जाता है।
