Doordrishti News Logo

जमीनी विवाद में महिला की हत्या,भतीजों ने ताई पर ट्रैक्टर चढ़ाया

  • खेत जोतने को लेकर हुआ था झगड़ा
  • दो साल से चल रहा विवाद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जमीनी विवाद में महिला की हत्या,भतीजों ने ताई पर ट्रैक्टर चढ़ाया। फलोदी के राणेरी गांव में जमीनी विवाद में भतीजों ने ताई पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घटना में महिला की मौत हो गई। मारपीट में आरोपी पक्ष की लडक़ी भी घायल हुई है। विवाद खेत जोतने को लेकर हुआ था। मृतका के बेटे ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटना सोमवार सुबह सात बजे की है।

बाप थानाधिकारी रमेश ढाका ने बताया कि राणेरी गांव में दो भाई सावराराम और मगनाराम के बीच दो साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह सावराराम और उसके बेटे खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। दूसरे पक्ष ने उनको खेत जोतने से रोका,इसी बीच झगड़ा बढ़ गया और सावराराम के बेटों ने मगनाराम की पत्नी शांति विश्नोई (60) पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

डंपर की टक्कर से घायल की मौत के बाद प्रदर्शन

घटना में शांति गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे फलोदी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। झगड़े के दौरान हुई मारपीट में सावराराम की बेटी समता भी घायल हो गई। जिसे भी फलोदी जिला अस्पताल से जोधपुर रेफर किया गया है।

घटना के बाद फलोदी एडिशनल एसपी ब्रजराज सिंह चारण, डीएसपी अचल सिंह देवडा,बाप थानाधिकारी रमेश ढाका मौके पर पहुंचे।जोधपुर से एफएसएल टीम भी दोपहर करीब एक बजे पहुंची और सबूत जुटाए।

मृतका के बेटे सुभाष ने बाप पुलिस थाने में छह लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में सावराराम की पत्नी सोमारी,बेटे रमेश, श्यामलाल और विकास के अलावा दो अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।